मुख्य परीक्षा: आज का मॉडल प्रश्न
प्रश्न: 2047 तक उच्च आय वाले देश बनना भारत के लिए निस्संदेह चुनौतीपूर्ण ——————————- की आवश्यकता है, इसका वर्णन कीजिये? (GS-3)
प्रारंभिक परीक्षा: आज के टेस्ट प्रश्न (WHATSAPP: 7428811251/9818187354 FOR MONTHLY PDF)
प्रश्नः कन्वेंशन ऑन क्लस्टर मुनिशन्स (CCM) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये :
1. यह कन्वेंशन 2008 में लागू हुआ।
2. भारत इस कन्वेंशन का हस्ताक्षरकर्ता है।
3. कन्वेंशन का अनुसमर्थन करने वाले देश किसी भी परिस्थिति में क्लस्टर मुनिशन का उपयोग नहीं करने के लिए बाध्य हैं।
उपर्युक्त में से कितने कथन सत्य हैं?
(a) केवल एक
(b) केवल दो
(c) सभी तीन
(d) कोई नहीं
प्रश्न: लैंटाना कैमरा (Lantana camara ) नामक पौधे का अक्सर समाचारों में क्यों वर्णित होता है?
(a) यह जिस क्षेत्र में बढ़ता है, वहां की जैव विविधता को कम करता है।
(b) इसका अर्क सौंदर्य प्रसाधनों में व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है।
(c) इसका अर्क कीटनाशकों को तैयार करने में उपयोग किया जाता है।
(d) इसका अर्क आयुर्वेदिक चिकित्सा में प्रयोग किया जाता है।
प्रश्नः राज्य वित्त आयोग (SFC) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. इसका गठन राज्य के राज्यपाल द्वारा प्रत्येक पांच वर्ष पर किया जाता है।
2. यह उन सिद्धांतों की सिफारिश करता है, जिनके आधार पर राज्य द्वारा लगाए जाने वाले करों, शुल्कों की शुद्ध आय का राज्य और पंचायतों के बीच वितरण किया जाना चाहिए।
3. राज्य वित्त आयोग एक संवैधानिक निकाय है।
उपर्युक्त कथनों में से कितने सत्य हैं?
(a) केवल एक
(b) केवल दो
(c) सभी तीन
(d) कोई नहीं
प्रश्न: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये :
1. भारत दुनिया में मसालों की विविध किस्मों का सबसे बड़ा उत्पादक और निर्यातक है।
2. वैश्विक मसाला बाजार (सीजनल मार्केट) में भारत की हिस्सेदारी 10% से अधिक है।
3. विश्व मसाला संगठन (वर्ल्ड स्पाइस आर्गेनाईजेशन) संयुक्त राष्ट्र के नेतृत्व वाला संगठन है।
उपर्युक्त कथनों में से कितने सही हैं?
(a) केवल एक
(b) केवल दो
(c) सभी तीन
(d) कोई नहीं
प्रश्नः हाल ही में सुर्खियों में रहे गुरेज, माछिल, केरन और बंगस (Gurez, Machil, Keran and Bangus) क्या हैं?
(a) ये लद्दाख में भारत-चीन सीमा के पास पर्यटन स्थल हैं।
(b) ये उत्तराखंड में कालापानी क्षेत्र के पास पर्यटन स्थल हैं।
(c) ये लाइन ऑफ कण्ट्रोल के पास पर्यटन स्थल हैं।
(d) ये भारत, भूटान और चीन के त्रि-जंक्शन के पास पर्यटन स्थल हैं।
प्रश्नः पिलबारा क्षेत्र (Pilbara region) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. पृथ्वी पर सबसे पुराना उल्कापिंड इम्पैक्ट क्रेटर पिलबारा क्षेत्र में पाया जाता है।
2. पिलबारा क्षेत्र में पृथ्वी की कुछ सबसे पुरानी चट्टानें प्राप्त होती हैं।
3. पिलबारा क्षेत्र मैक्सिको में स्थित है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन से सही हैं?
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3
प्रश्न: अंटार्कटिका सरकम्पोलर करंट (ACC) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. यह पृथ्वी पर सबसे मजबूत महासागरीय धारा है।
2. यह अटलांटिक, प्रशांत और हिंद महासागरों के बीच जल, गर्मी और कार्बन के वाहक के रूप में कार्य करता है।
3. यह अंटार्कटिका के चारों ओर वामावर्त (एंटी-क्लॉकवाइज) बहती है।
उपर्युक्त कथनों में से कितने सही हैं?
(a) केवल एक
(b) केवल दो
(c) सभी तीन
(d) कोई नहीं
प्रश्न: महासागर धाराओं के निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिये :
1. | कुरोशियो | ठंडी धारा | जापान के पास |
2. | अगुलहास | गर्म धारा | दक्षिण अफ्रीका के पास |
3. | गल्फ स्ट्रीम | ठंडी धारा | यूएसए के पास |
उपर्युक्त में से कितने युग्म सुमेलित हैं?
(a) केवल एक
(b) केवल दो
(c) सभी तीन
(d) कोई नहीं
(ANSWER & EXPLANATION: पूरे एक माह की कम्पाइल्ड क्विज, उत्तर और व्याख्या PDF में उपलब्ध है। इसके अलावा एक सप्ताह के क्विज के साथ उत्तर और विस्तृत व्याख्या UPSC करंट अफेयर्स साप्ताहिक टेस्ट (36 MCQ) के साथ भी उपलब्ध हैं। उत्तर और व्याख्या के साथ यूपीएससी करंट MCQ देखने के लिए साप्ताहिक टेस्ट को सब्सक्राइब कीजिये। साप्ताहिक टेस्ट देने के लिए यहां क्लिक करें।
पूर्ण टेस्ट कैसे एक्सेस करें: UPSC करेंट अफेयर्स टेस्ट MCQ, उत्तर और विस्तृत व्याख्या एक्सेस करने के लिए आपको एक वर्ष के लिए सब्सक्राइब करने की आवश्यकता है। एक साल का टेस्ट शुल्क 1300 रुपये है। प्रतिदिन 6 प्रश्न UPSC प्रारंभिक परीक्षा स्तर के होंगे, जैसा कि आप ऊपर देख सकते हैं। सब्सक्राइब करने के बाद, आपकी ईमेल आईडी हमारे डेटाबेस में जोड़ दी जाएगी। आपको हर महीने के अंत में उत्तर और व्याख्या के साथ दैनिक संकलित UPSC current affairs MCQs + mains model की मासिक PDF भी ईमेल से प्राप्त होंगी। (नोट: आप प्रतिमाह भी टेस्ट MCQ + Mains model question PDF खरीद सकते हैं। एक माह की PDF (180 MCQs+ 25 UPSC GS mains model ) 120 रुपये का भुगतान कर भी खरीद सकते हैं।) पेमेंट कैसे करें: आप सीधे 1300 रुपये (एक वर्ष सब्सक्रिप्शन) या 120 रुपये (एक महीने की PDF) मोबाइल नंबर 9818187354 पर GOOGLE PAY/PAYTM/PHONE PE के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं। WHATSAPP: 9818187354/7428811251