प्रोफेसर सी.एन.आर. राव को अंतर्राष्ट्रीय एनी पुरस्कार 2020

भारत रत्न प्रोफेसर सी.एन.आर. राव को अक्षय ऊर्जा स्रोतों और ऊर्जा भंडारण में अनुसंधान के लिए अंतर्राष्ट्रीय एनी पुरस्कार 2020 (International Eni Award 2020) प्राप्त हुआ है।

  • इस पुरस्कार को एनर्जी फ्रंटियर पुरस्कार भी कहा जाता है। इसे ऊर्जा अनुसंधान क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार माना जाता है।
  • प्रोफेसर राव पूरी मानव जाति के लाभ के लिए ऊर्जा के एकमात्र स्रोत के रूप में हाइड्रोजन ऊर्जा पर काम कर रहे हैं।
  • एनी अवार्ड्स 2020 रोम के क्विरिनल पैलेस में 14 अक्टूबर, 2021 को आयोजित एक आधिकारिक समारोह के दौरान प्रस्तुत किया जाएगा।
  • ऊर्जा और पर्यावरण अनुसंधान के क्षेत्र में वर्षों से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त इस पुरस्कार का उद्देश्य ऊर्जा स्रोतों के बेहतर उपयोग को बढ़ावा देना और शोधकर्ताओं की नई पीढ़ियों को उनके काम के लिए प्रोत्साहित करना है।
  • यह एनी वैज्ञानिक अनुसंधान और नवाचार के महत्व का गवाह है। इस पुरस्कार में नगद राशि और विशेष रूप से ढाला गया स्वर्ण पदक शामिल है।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *