सीमा सड़क संगठन द्वारा आयोजित अब तक की पहली एकल महिला मोटरसाइकिल अभियान

सीमा सड़क संगठन (बीआररो) ने पहले एकल महिला मोटरसाइकिल अभियान का आयोजन किया, जिसे रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 11 जून, 2021 को बीआरओ मुख्यालय, नई दिल्ली से झंडी दिखाकर रवाना किया।

  • इस अभियान में 29 वर्षीया सुश्री कंचन उगुरसांडी अकेली हिस्सा ले रही हैं। उन्हें मोटरसाइकल चलाने का 10 वर्षों का अनुभव है और वे 21,000 किलोमीटर तक मोटरसाइकल चला चुकी हैं।
  • इस अभियान के तहत वे 24 दिनों में 3,187 किलोमीटर की दूरी तय करेंगी। इस दौरान वे उमलिंगला दर्रे को पार करेंगी। यहां पर जो सड़क है वह दुनिया में सबसे ऊंची, यानी 19,301 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। इसे बीआरओ ने बनाया है। अभियान का रूट नई दिल्ली-मनाली-लेह-उमलिंगला दर्रा-नई दिल्ली है।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *