जलवायु एवं जैवविविधता आपात घोषित करने वाला आयरलैंड विश्व का दूसरा देश

  • आयरलैंड गणराज्य विश्व का दूसरा ऐसा देश हो गया है जिसने जलवायु एवं जैवविविधता आपात की घोषणा की है। ऐसा करने वाला विश्व का पहला देश यूनाइटेड किंगडम है।
  • आयरलैंड के इस कदम का स्वीडिश युवा पर्यावरणविद् ग्रेटा थुनबर्ग ने स्वागत किया है जो कि पूरे विश्व के स्कूलों में क्लाइमेट चेंज के प्रति जागरूकता फैलाने में सफलता हासिल की है।
  • आयरलैंड की संसद ने 9 मई, 2019 को ‘ओरिएचैटस रिपोर्ट ऑन क्लाइमेट एक्शन टू द फियाना फेल एमेडमेंट’ (Fianna Fáil amendment to the Oireachtas report on Climate Action ) को बिना मतदान के ही पारित कर दिया और सरकार ने भी इसे स्वीकार कर लिया। इस कदम के साथ आयरलैंड में जलवायु आपात की घोषणा हो गई।
  • उल्लेखनीय है कि यूनाइटेड किंगडम ने भी 1 मई, 2019 को जलवायु आपात की घोषणा की थी। यूके में एक्सटिंशन रिबेलियन समूह के प्रदर्शन के पश्चात उपर्युक्त कदम उठाया गया था। इस समूह का लक्ष्य वर्ष 2025 तक ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को शून्य करना तथा जैव विविधता हानि को समाप्त करना है। हालांकि ब्रिटेन वर्ष 2050 तक उपर्युक्त लक्ष्य को प्राप्त करने के प्रति आशान्वित है।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *