उत्तर प्रदेश का पहला गिद्ध संरक्षण व प्रजनन केंद्र


उत्तर प्रदेश सरकार ने महाराजगंज जिला के फरेंदा क्षेत्र में राज्य का प्रथम गिद्ध संरक्षण व प्रजनन केंद्र स्थापित करने का निर्णय लिया है।

राज्य में अपनी तरह का यह पहला गिद्ध संरक्षण एवं प्रजनन केंद्र हरियाणा के पिंजौर स्थित जटायु संरक्षण प्रजनन केंद्र की तर्ज पर स्थापित किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि अगस्त 2019 में फरेंदा क्षेत्र में 100 से अधिक गिद्ध देखा गया था। यह प्रजनन केंद्र बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री के सहयोग से स्थापित होगा तथा यह राज्य में गिद्धों का पहला वैज्ञानिक मूल्यांकन भी होगा।

राज्य वन विभाग ने 2014 में राज्य के 13 जिलों में कम से कम 900 गिद्धों की गणना की थी।

Written by